Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर नई अपडेट*… देखें vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की प्रमुख मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ हों इसके दृष्टिगत टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराकर विशेषज्ञता के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...vdo

वर्तमान में कार्य में गुणवत्ता और तीव्रता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 122 एंकर लगने थे जो पूर्ण लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है, 51 में से 36 पाइलिंग हो गई है।

इसके पश्चात स्लैब का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य टिकाऊ हो, गुणवत्ता के साथ हो और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें