Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिगड़ते मौसम में जरूरी होने पर ही निकलें घर से*! पढ़ें डीएम नैनीताल की अपील…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा आपदा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जन जन की सरकार पहुंची लालकुआं वालों के द्वार*: पढ़ें : क्या कुछ हुआ इसमें...

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई अत्यंत आवश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें।

उन्होंने लोगों से नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग 24 घंटे सतर्क रहें तथा किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी आपात स्थिति अथवा दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *चाकुओं से गोदकर प्रधानाचार्य को उतारा मौत के घाट*! पढ़ें दुखद समाचार...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें