Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नव निर्मित सामुदायिक विकास भवन का लोकार्पण! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां प्राचीन और आस्था के केंद्र मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में नव निर्मित सामुदायिक विकास भवन का बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर नगरवासियों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *खाद्य विभाग की छापेमारी जारी*! पढ़ें ~ आज कहां चला चाबुक...

यहां सामुदायिक भवन का लोकार्पण करना उनके लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मां अवंतिका कुंज देवी के इस पवित्र धाम में सामुदायिक भवन निर्माण में सहयोग करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने मंदिर समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन स्थानीय जनता के लिए अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों का केन्द्र बनेगा।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, मंदिर कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, मां भद्रकाली मंदिर समिति के आचार्य पंडित योगेश पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, महामंत्री भुवन पांडे, रवि शंकर तिवारी, अवनीश त्यागी, बीना जोशी, गीता पांडे, दीप्ति पांडे, मीना रावत, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, किशन भट्ट, सभासद योगेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सियासत जनता से शुरु और जनता में खत्म होती है*! लोगों को भा रहा*वानू* का अंदाज! पढ़ें~उभरते नक्षत्र...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें