Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज *धन्यवाद के पात्र हैं वह लोग जो कड़ा परिश्रम कर भगवान श्री राम की लीला का मंचन करवाते हैं*! *राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता* में तृतीय वर्ष की श्री रामलीला प्रारंभ! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट क्या बोले*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन जगहों पर श्री रामलीला मंचन प्रारंभ हो गया है और आधा दर्जन भर स्थानों पर तालीम चल रही है! इसी क्रम में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता रामलीला कमेटी के नेतृत्व में लीला का मंचन मंगलवार 23 सितंबर से शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS

इसका विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट और उनके साथ विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा वह लोग धन्यवाद के पात्र हैं जो विषम परिस्थितियों में भी दिन रात कड़ा परिश्रम कर भगवान श्री राम की लीला को दिखाने का प्रबंध करते हैं क्योंकि वर्तमान में एक रामलीला ही ऐसा रास्ता है जो हमें धर्म और आस्था से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने कमेटी को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। I

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष हरीश बिसोती, प्रबंधक जीवन जोशी, सचिव सुरेश दानू, कोषाध्यक्ष सोनू पाण्डेय, उपाध्यक्ष चंचल सिंह कोरंगा, बलवंत बिष्ट, धन सिंह गाड़िया, पूरन सिंह विष्ट, गोविंद सिंह गड़िया, जीवन खर्कवाल, मदन तुलेडा, हरीश चंद्र गुर्रानी, गोपाल मिश्रा, पूरन भट्ट, मुकुल पाण्डेय, मोहित जोशी, डायरेक्टर कैलाश जोशी , सहित सभी कमेटी पदाधिकारी/सदस्य मौजूद रहे।

संचालन प्रबंधक जीवन जोशी ने किया और सभी अतिथियों का कमेटी की ओर से अपने संबोधन में जोरदार स्वागत किया ।

बताते चलें प्रतिदिन नए मुख्य अतिथि द्वारा लीला का शुभारंभ किया जा रहा है इस क्रम में प्रतिदिन अतिथि आमंत्रित किए गए हैं जिनमें स्थानीय सांसद अजय भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला, भाजपा नेता दीप कोश्यारी, स्थानीय उद्योग सी पी पी लालकुआं, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कहीं बड़ी क्रांति की ओर तो नहीं भावी भारत* ? पढ़ें : मौजूदा संकट में! *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख के डी रूवाली, लालकुआं चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी, ने पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती संध्या डालाकोटी, समाजसेवी कैलाश डालाकोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, नवीन सिंह पपोला, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, कांग्रेस नेता कुंदन सिंह मेहता सहित कई वरिष्ठ लोग आमंत्रित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें