Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: श्रीकोट (पौड़ी गढ़वाल) में तेंदुए ने मार डाला चार साल की बच्ची को! पढ़ें पौड़ी जिले की अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी । तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत श्रीकोट गांव में एक चार साल की बच्ची को गुलदार आंगन से उठा कर ले गया जिसकी झाड़ियों में लाश मिली है।

ADVERTISEMENTS

जानकार बताते हैं कि नित्य की भांति रिया पुत्री जितेंद्र रावत (चार साल) अपने खलियान में बैठी थी कि तभी पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसे उठा लिया और लापता हो गया! काफी खोजबीन के बाद रिया का शव झाड़ियों से बरामद किया गया!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मोटाहल्दू में विधायक डॉ मोहन बिष्ट का जोरदार स्वागत*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुंनसोला, तहसीलदार करिश्मा जोशी (चौबट्टाखाल तहसील) की मौजूदगी में शव का पीएम करवाकर शव पिता जितेंद्र रावत को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान परिजनों को अधिकारियों द्वारा सांत्वना देते हुए उचित सहयोग का आश्वासन दिया गया!

लोगों ने नरभक्षी बाघों को मारने या पिंजरे में बंद कर आबादी से अन्यत्र छोड़ने की मांग करते हुए वन विभाग से गश्त कर जनता को बचाने की मांग की है। लोगों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद गुस्सा देखा गया! जबकि रेंजर ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इसके लिए उचित निर्णय लेंगे!

लोगों ने कहा जंगली जानवर उत्तराखंड में जहां खेती किसानी चौपट कर चुके हैं वहीं अब मानव और वन्य जीव संघर्ष तेज हो गया है जो बेहद चिंता जनक है! इसके लिए सरकार को कुछ रास्ता निकालना होगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

वन विभाग ने समूचे क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया पोखड़ा रेंज में गश्त बढ़ा दी गई है। इधर ग्रामीणों में भय का माहौल है!

लोगों ने वन विभाग से आबादी के आसपास जंगली जानवरों को रोकने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सौर ऊर्जा संचालित बाढ़ नियंत्रण योजना को धरातल पर उतारने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें