Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सुखदेव पासे बोले अब आम लोगों की राय से चलेगी कांग्रेस! पढ़ें कौन हैं *पासे*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। नैनीताल जनपद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए शुक्रवार को यहां हाट कालिका मंदिर सभागार में कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस हाई कमान द्वारा भेजे गए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पासे ने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष पद के लिए राय शुमारी की और यह जानने का प्रयास किया कि किसके पक्ष में कितने कार्यकर्ता हैं!

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर सैकड़ों लोग इस बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान सभी सदस्यों को सादा पेपर वितरित किया गया जिसमें सदस्य का नाम, स्थान, मोबाइल नंबर, किसे अध्यक्ष पद का समर्थन करते हैं ये इसमें लिखकर देने को कहा गया!

सभी लोगों ने पत्रक में अपने पसंदीदा अध्यक्ष और अपना विवरण लिखकर पर्यवेक्षक को प्रेषित किया है! इसके अलावा अलग अलग ग्रुपों में सदस्यों को एकांत स्थान दोमंजिले में बुलाकर राय ली गई! इस दौरान पूर्व में बैठक का स्थान जो था वह बदलकर दोमंजिल भवन में एकांत में पर्यवेक्षक सुखदेव पासे को बिठाया गया और बूढ़े आदमी तक सीढ़ी चढ़कर पर्यवेक्षक से मिलने जा रहे थे!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: महिला को तेंदुए ने मार डाला! पढ़ें पौड़ी अपडेट...

ऐसी हलचल इससे पहले यहां नहीं देखी गई! पर्यवेक्षक सुखदेव पासे ने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस जनता की राय से हर निर्णय लेगी!

इसका शुभारंभ संगठन के जिला अध्यक्ष से हो रहा है! उन्होंने कहा कांग्रेस जिले भर के कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेकर अब जिला अध्यक्ष पद पर पदाधिकारी को बिठाएगी! अब कांग्रेस नए रूप में दिखेगी जिसके लिए हर जनपद और राज्य स्तर पर पार्टी हाइकमान ने पर्यवेक्षक भेज दिए हैं जो पार्टी के एजेंडे को धरातल पर उतार कर देश में फिर से कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा!

इस दौरान सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुखदेव पासे को फूल मालाओं से लाद दिया और जोरदार स्वागत किया!

सूत्रों के अनुसार इस दौरान यहां अधिकतर लोगों ने जिला अध्यक्ष पद पर रमेश जोशी और कुछ लोगों ने राहुल छिमवाल लिखा है! तो कुछ लोगों ने राय शुमारी में अपनी राय दी है! कालिका मंदिर में कांग्रेस जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में काफी भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ी गई दो छात्राएं*! *हाल ए न्यू संस्कार*...

इसमें मुख्य रूप से स्थानीय नेता जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, नितिन पंत, पूर्व दर्जा मंत्री धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, रूप सिंह जीना, पूर्व विधायक लालकुआं विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता, महिला नेत्री बीना जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, प्रमोद कालोनी, देवी दत्त पाण्डेय, भगवान सिंह धामी आदि मौजूद रहे! इस अवसर पर जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू करने पर भी बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें