Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: लालकुआं के युवक को ट्रक ने कुचल डाला! मौके पर ही मौत! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। बीती शाम लालकुआं–रुद्रपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

घटना में मृतक की पहचान साजिद (26 वर्ष), पुत्र अबरार हुसैन, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर लगेगा शिविर*! पढ़ें~ नैनीताल जनपद अपडेट...

जानकारी मिली है कि वह दिनेशपुर से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं–रुद्रपुर मार्ग पर पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साजिद ट्रक के टायरों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पंतनगर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सियासत जनता से शुरु और जनता में खत्म होती है*! लोगों को भा रहा*वानू* का अंदाज! पढ़ें~उभरते नक्षत्र...

बाइक और मोबाइल से युवक की पहचान की गई।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंतनगर क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बताते चलें इस मार्ग में आए दिन दुर्घटना हो रही हैं जिसमें कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें