Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *अब आने वाला चुनाव भाजपा के लिए बहुत आसान*! पश्चिम बंगाल में हुआ प्रैक्टिकल! पढ़ें प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

कोलकातातीन राज्यों में भाजपा की जीत ने ये साबित कर दिया है कि अब आने वाला हर चुनाव भाजपा मैनेजमेंट के लिए जीत के रास्ते खोल देगा! खासकर पश्चिम बंगाल जीतने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जो खुशी होगी वह स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित समान होगी।

ADVERTISEMENTS

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने पर भाजपा के फील्ड मार्शल भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सहित तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरा देश भगवा ध्वज से सुशोभित हो गया है इसके लिए सनातन धर्म की जीत इसे कहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *चुनाव से पूर्व अधिकारी और पुलिस कर्मचारी होंगे इधर से उधर*! पढ़ें~~ चुनावी तैयारी...

भाजपा तीन राज्यों में जीत का जश्न मना रही है लेकिन सबसे चर्चित जीत पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली है जो भाजपा का सपना था वह चार मई 2026 को पूरा हो गया! पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दावे के साथ कहा था कि वह इस चुनाव में टीएमसी को उसकी असली जगह पहुंचा देंगे।

भाजपा के इस जीत अभियान में सबसे ज्यादा श्रेय अगर कहें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता सोशल मीडिया पर दे रही है!

योगी आदित्यनाथ का जादू तीनों राज्यों में जीत का बड़ा कारण कह रहे हैं! इस जीत के बाद अचानक योगी आदित्यनाथ का नाम नंबर वन पर आने लगा है और भाजपा में जीत का शंखनाद और संदेश आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जाएगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *यूं ही नहीं कहा जाता उत्तराखंड को देव भूमि*! पढ़ें~ आस्था...

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश की जनता को इस जीत के लिए बधाई दी है! उत्तराखंड में भी सीएम पुष्कर धामी ने जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी शीर्ष नेतृत्व को दिया है! बताते चलें सीएम पुष्कर धामी ने भी पश्चिम बंगाल में कई सभाओं को संबोधित कर जीत के लिय पुरजोर मेहनत की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें