Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज :दो पक्षों में हुई फोड़ा फोड़! पढ़ें कितने घायल हुए! क्यों बढ़ रहे अपराध लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में!

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्या लालकुआं नगर हंगामे और लड़ाई का अखाड़ा बनता जा रहा है! इसी से जुड़ी एक घटना फिर सामने आई है! अभी पूर्व सैनिक के हमलावरों का मामला शांत नहीं हुआ कि फिर नगर पंचायत कार्यालय से बहस शुरू हुई, जो कुछ देर बाद ही मारपीट में परिवर्तित हो गई।

ADVERTISEMENTS

बताते चलें कि पहले तहसील कार्यालय के समीप मारपीट” हुई फिर उसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जमकर मारपीट होने का पता चला है ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में भगवान विश्वकर्मा दिवस पर अनुष्ठान! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

बताया जाता है कि समझौते के बाद भी मारपीट हुई है। देर रात तक लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित थे तथा समझौते के प्रयास चल रहे थे।कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में वार्ड नम्बर (4) की महिला सभासद के पति समेत तीन को हिरासत में लिया है।

समझौते के बाद दोबारा हुई मारपीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है, देर रात तक लालकुआं कोतवाली के समक्ष दोनों पक्षों की भारी भीड़ जुटी रही।

पुलिस ने कई बार दोनों पक्षों को कोतवाली से बाहर खदेड़ा, परंतु कुछ देर बाद फिर से लोग थाने के अंदर पहुंच जा रहे थे। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से प्रतिनिधि आपसी बातचीत कर राजीनामा के प्रयास में भी जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तेज रफ्तार बाइक मोड़ में पेड़ से टकराई और दो युवकों की दुखद मौत*! पढ़ें ~ रुद्रपुर/हल्द्वानी रोड का समाचार...

शहर में अचानक अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाने से दोनों समुदायों में तनाव बना हुआ है, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा, पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें