Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज *जनता की सरकार जनता के द्वार*! कैबिनेट की बैठक संपन्न! पढ़ें: *राज्य स्थापना दिवस* कार्यक्रमों के बाद पहला कैबिनेट समाचार*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान *उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस* *रजत जयंती उत्सव* के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आशीर्वचन व मार्गदर्शन के प्रति मंत्रिमंडल ने हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी ने कहा राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संदेशों से उत्तराखंड को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के मार्ग पर अग्रसर करने का हमारा संकल्प और भी दृढ़ हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी! 35 लाख से अधिक के स्वर्ण आभूषण बरामद! 03 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा! पढ़ें बिंदुखत्ता तिवारीनगर चित्रकूट सहित संजयनगर डकैती का खुलासा...

आज कैबिनेट बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इतिहास रचेगी और राज्य को देश का सबसे आदर्श राज्य बनाए जाने के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने कहा जनता के सपने साकार करने की दिशा में सरकार की पहल का ही परिणाम है कि हम रोजगार दे पा रहे हैं और नकल माफिया पकड़े जा रहे हैं!

उन्होंने कहा जनता के सपने साकार करने के लिए सभी अधिकारी/ कर्मचारी इच्छाशक्ति से काम करेंगे तो हम सब मिलकर इस राज्य को सुंदर रोजगार देने वाला, सभी संसाधन देने वाला पर्यटन स्थल देव भूमि बनाकर जनता को राम राज्य देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक की पत्नी के निधन पर सीएम पुष्कर धामी ने किया घर जाकर शोक व्यक्त*! पढ़ें रामनगर अपडेट... देखें vdo

उन्होंने कहा जीरो अपराध के लिए सरकार वचन बद्ध है भ्रष्टाचार पर लगातार वार होगा! गलत की सजा गलत ही मिलेगी। कानून अपना काम कर रहा है! नशे के सौदागरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्या का हल करेगी! हर अधिकारी जनता से संपर्क कर उनकी समस्या का निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार व्यवहार में भी दिखना चाहिए।

President of India

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें