Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित REAP परियोजना ने सीमा को बनाया आत्म निर्भर! पढ़ें कितने हजार मिली सब्सिडी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी सीमा आर्या आज आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के सामने मिसाल बनी हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित REAP परियोजना से उन्हें 75,000 रुपये की सहायता राशि मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

इस राशि में से 22,500 रुपये की सब्सिडी भी सरकार द्वारा दी गई।इस सहयोग से सीमा ने साइकिल रिपेयरिंग और टायर वर्क की दुकान खोली। साथ ही दुकान के लिए आवश्यक कंप्रेशर और टायर भी खरीदे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पोल्ट्री बिजनेस का बड़ा मौका: कुक्कुट विकास नीति-2025 के तहत मिलेगी ₹63 लाख तक की बंपर सब्सिडी

मेहनत और लगन से काम शुरू करने के बाद अब सीमा हर महीने 20 से 22 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।केवल इतना ही नहीं, सीमा ने अपने व्यवसाय से दो अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।

वह बताती हैं कि यह सब राज्य सरकार की योजनाओं और REAP परियोजना से मिली मदद के कारण ही संभव हो पाया।सीमा आर्या ने सरकार और REAP परियोजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें नया जीवन दिया है और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है।

आज सीमा की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत की कहानी है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि राज्य सरकार की योजनाएँ वास्तव में लोगों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें