Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूली बच्चों ने किया नैनीताल दुग्ध संघ की दुग्धशाला का भ्रमण*! पढ़ें@ संघ के वरिष्ठ अधिकारी *संजय भाकुनी* ने क्या दी जानकारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मुख्य दुग्धशाला का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

ADVERTISEMENTS

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।

दुग्धशाला पहुंचने पर 90 विद्यार्थियों को आंचल के विभिन्न उत्पादों—दूध, घी, मक्खन, पनीर, छाछ, मठ्ठा, खोवा , लस्सी और क्रीम—के निर्माण की पूरी प्रक्रिया का लाइव अवलोकन कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *24.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा*! पढ़ें - ड्रग फ्री देवभूमि अभियान...

छात्र-छात्राओं ने प्लांटों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनरी, स्वच्छता मानकों और हाइजीनिक पैकेजिंग सिस्टम को करीब से देखा।

कई विद्यार्थियों ने पहली बार इतने बड़े औद्योगिक संयंत्र को देखकर उत्साह व्यक्त किया।

दुग्ध संघ के प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने बच्चों को बाजार में उपलब्ध रासायनिक मिश्रण वाले दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में संघ बेहतर उत्पादन के साथ ही नए उत्पाद भी बाजार में उतार रहा है और आंचल उत्तराखंड राज्य का अपना उत्पाद है।

उन्होंने शुद्ध, सुरक्षित और प्रमाणित उत्पादों के चयन पर विशेष जोर देते हुए बताया कि आंचल उपभोक्ता स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा जिला कार्यकारिणी में बिंदुखत्ता के नरेंद्र सहित कई नाम शामिल! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन की तकनीक, परीक्षण प्रयोगशालाओं और गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तृत और सरल भाषा में उत्तर दिया।

अंत में, बच्चों ने दुग्धशाला के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा,विजय चौहान, मनोज कुमार, सुमित पांडे एवं संजय तिवारी शिक्षकों में शिखा वर्मा शालिनी जोशी दिवाकर राणा मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें