Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध शराब स्मैक के खिलाफ लालकुआं कोतवाली का घेराव*! पढ़ें क्या दी चेतावनी…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की कथित बढ़ती बिक्री के विरोध में सोमवार को समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया।

ADVERTISEMENTS

लालकुआँ क्षेत्रीय जन समस्या निवारण संघर्ष समिति के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में जमीनी स्तर पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक और शांतिपूर्ण जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खासकर बिंदुखत्ता के सभी गांव, हल्दुचौड़, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, गौला गेट, देवरामपुर सहित कई क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर नशे के सौदागरों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर कहा एक सप्ताह में नशे की बिक्री बंद नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरेगी।

उनका कहना है कि नशे की आसान उपलब्धता से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।संघर्ष समिति के संयोजक पियूष जोशी ने कहा कि छिटपुट कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सहकारिता/सहकारी बैंकों की उच्च स्तरीय बैठक*! पढ़ें~ vip अपडेट...

उन्होंने कहा बिंदुखत्ता में हर गली में शराब को परोसा जा रहा है लेकिन पुलिस महीना लेने में लगी है जिससे पूरा इलाका नशे का हब बन गया है।

उन्होंने मांग की कि अवैध शराब के मुख्य संचालकों और आपूर्ति तंत्र पर कठोर कानूनी प्रहार किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सघन गश्त सुनिश्चित की जाए।

छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष बड़वाल ने कहा कि लंबे समय से कोतवाली में तैनात कुछ कर्मचारियों के कार्यकाल की समीक्षा आवश्यक है। उनका आरोप है कि वर्षों से एक ही स्थान पर तैनाती से निष्पक्ष कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लगते हैं।

उन्होंने मांग की कि ऐसे कर्मचारियों का स्थानांतरण कर जवाबदेही तय की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मोटाहल्दू संदीप पांडे ने प्रशासन से तत्काल धरपकड़ अभियान चलाने की मांग की।

उन्होंने विशेष रूप से मोती नगर, मोटहल्दू क्षेत्र की शराब की दुकान का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के विरोध के बाद जिस दुकान को बंद कराया गया था, उसे पुनः संचालित नहीं होने दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रतिभा को कभी भूला नहीं जा सकता*! पढ़ें~ महान सपूत लालबहादुर शास्त्री पर एक रिपोर्ट...

उन्होंने मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त दुकान को स्थायी रूप से बंद किया जाए और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में शराब की उपलब्धता पर कड़ा नियंत्रण रखा जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सादी वर्दी में निगरानी दल गठित किए जाएं, पूर्व में दी गई शिकायतों की समयबद्ध जांच हो तथा कार्रवाई की प्रगति सार्वजनिक की जाए।

कोतवाली प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज किया जाएगा और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

आंदोलनकारियों ने कहा अब क्षेत्र की निगाहें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं, क्योंकि सात दिन की समय सीमा के बाद संघर्ष समिति अपनी अगली रणनीति घोषित करेगी।

प्रदर्शन के दौरान सचिन फुलारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान हरेंद्र असगोला, कमल जोशी मुनि, हेमवती नंदन दुर्गापाल, योगेश कपिल, विशाल झा, अधिवक्ता भानु कबड़वाल,छात्रसंघ सचिव खजान चंद्र आर्य, प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान भास्कर भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें