Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूलों में लगेगी नशा विरोधी विशेष कक्षा*! पढ़ें : कहां हुआ मंथन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को ओरम स्कूल, परिसर हल्द्वानी में जनपद के निजी स्कूलों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना था।

ADVERTISEMENTS

*बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने की।

* *अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने दिए कड़े दिशा निर्देश*अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि बच्चों को नशे के कुप्रभावों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। नशा हमारी युवा पीढ़ी के जीवन के लिए एक अभिशाप है।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि सभी अभिभावकों को विद्यालय परिसर में बुलाकर उनके साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नशे की जानकारी देने के लिए एक अलग कक्षा लगाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धार्मिक केंद्रों की जवाबदेही तय हो! आस्था केंद्रों को लेकर उठते सवाल*! पढ़ें खास अपडेट...

परेड के दौरान भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारियां दी जाएं, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके और नशा मुक्त भारत का संकल्प पूरा हो सके प्रत्येक विद्यालय में मासिक “नशा विरोधी कार्यक्रम”समय-समय पर आयोजित कराएं।

प्रार्थना सभा, पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाए।*अभिभावक-शिक्षक संवाद अनिवार्य रूप से करें दिनचर्या में शामिल* हर 3 माह में अभिभावक बैठक कर बच्चों की संगति और गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों को भी इस अभियान में भागीदार बनाने के पहल कि गई।जिला शिक्षा अधिकारी *डॉ. रणजीत सिंह नेगी* के सुझाव पर प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र प्रतिनिधियों की निगरानी समिति बनाई जाएगी।

विद्यालय परिसर के 200 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करें कि वे अपने अपने स्कूल में एक बोर्ड लगाए सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी *डॉ. हरीश पंत* ने कहा कि नशे की चपेट में आए छात्र को दंड के बजाय काउंसलिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब*! नम आंखों से दी श्रद्धांजलि! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

स्वास्थ्य विभाग विद्यालयों में निशुल्क परामर्श शिविर भी लगाएगा।एसपी क्राइम *जगदीश चंद्र* ने कहा कि स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए।

*स्कूल प्रबंधनों व प्रधानाचार्यो का संकल्प नशा मुक्त भारत*बैठक में उपस्थित सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित कर कहा कि वे अपने विद्यालयों को “100% नशा मुक्त परिसर” बनाएंगे और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देंगे।

बैठक में *अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह नेगी, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत सहित जनपद के समस्त निजी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें