Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: शीतलहर से बचाव को निराश्रित एवं असहाय व गृहविहीन व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कंबल वितरित किए जाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था की जाएगी! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शीतकाल में ठंड से बचाव एवं आम जन-जीवन सुरक्षित रखने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने सभी स्थानीय नगर निकायों में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय गृह विहीन व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु निशुल्क कंबल वितरण सार्वजनिक स्थानों जैसे धर्मशाला, रेनबसेरों, मुसाफिरखाना, पड़ाव,सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शीतकाल में शीतलहर से सुरक्षा बचाव हेतु स्थाई एवं अस्थाई रेनबसेरों की व्यवस्था के अतिरिक्त इन सभी रेनबसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं बिजली, पानी, बिस्तर,साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही इन रेनबसेरों का व्यापक प्रचार प्रसार भी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीतकाल में जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

जिलाधिकारी श्री रयाल ने शीतकाल में उक्त सभी व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित कराने हेतु नगर निगम एवं नगर पालिकाओं व पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

जिसमें नगर निगम हल्द्वानी हेतु सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर पालिका नैनीताल हेतु अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, नगर पालिका रामनगर हेतु अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, नगर पालिका कालाढूंगी हेतु अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, नगर पालिका भीमताल हेतु अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार, नगर पालिका भवाली हेतु अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार एवं नगर पंचायत लालकुआं हेतु अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को शीत ऋतु में ठंड से सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्री राजपाल मंदिर में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ*! पढ़ें धर्म और आस्था...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें