Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ट्रक ने कार को मारी टक्कर एक की मौत, तीन लोग गंभीर! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ट्रक ने चिलकिया के पास कार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर किया गया है। ट्रक फरार बताया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं

जानकारी के मुताबिक आज पुलिस को 112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चिल्किया चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही कार संख्या (UK11TA2745) को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी थी।

बताया जाता है सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से सरकारी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वाहन चालक सुरेन्द्र, निवासी गैरसैंण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है।
,जगत सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी चौखुटिया, अल्मोड़ा
,विक्रम सिंह, उम्र 32 वर्ष, पुत्र आनन्द सिंह, निवासी चौखुटिया
, सुनीता देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी जगत सिंह, निवासी चौखुटिया
तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता:- बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बीच शादी में मांगा दहेज! मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें