Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपने जीजा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उत्तराखंड*! पढ़ें: उत्तराखंड की बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 7 दिसंबर को निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे थे ! वह अपने जीजा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दौरे के दौरान उन्होंने पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और जनता की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद वे अपने दिवंगत जीजा को श्रद्धांजलि देने भी उनके आवास पहुंचे. कुछ समय परिजनों के बीच बिताने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के लिए रवाना हुए।

रविवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे. ग्रस्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी सड़क मार्ग से श्री सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा के दर्शन कर प्रदेश और जनता की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पीएम और सीएम के रोडमैप को धरातल पर उतारने को कवायद शुरु*! पढ़ें~ विकास भवन समाचार...vdo

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी अपने दिवंगत जीजा ओम प्रकाश सिंह रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए सिद्धबली रोड स्थित गाड़ी घाट पर उनके आवास पहुंचे।

दिवंगत ओम प्रकाश रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन कौशल्या रावत के पति थे. मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा पूरी तरह निजी और पारिवारिक शोक से जुड़ा था. इसलिए इस दौरान परिवार के अलावा किसी भी व्यक्ति से मुलाकात या जनसभा का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को पहले ही अलर्ट पर रखा गया था. करीब आधे घंटे के संक्षिप्त प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी शाम लगभग 4 बजे हेलीकॉप्टर से कोटद्वार से सहारनपुर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा और गला घोंटा; पति-सास समेत 4 गिरफ्तार

बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है और वे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के मूल निवासी हैं. हालांकि, 1994 में उन्होंने संन्यास धारण किया।

उनके पिता दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे. योगी आदित्यनाथ अपने 7 भाई-बहनों में 5वें स्थान पर हैं. उनसे बड़े उनकी 3 बड़ी बहनें और एक भाई हैं. जबकि उनसे छोटे दो भाई हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे अपने घर के पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने कई बार पंचूर गांव पहुंचे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें