Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “अंत्येष्टि कर हरिद्वार से लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा 7 लोगों की मौके पर मौत*! गंभीर को किया रैफर! पढ़ें टिहरी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चम्बा। यहां अंत्येष्टि कर हरिद्वार से आ रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत का समाचार है जबकि एक घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार “चंबा–कोटि मार्ग पर वाहन दुर्घटना का राहत एवं बचाव कार्य कर मृतकों के सामूहिक पीएम की तैयारी चल रही थी। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹96 करोड़ की सौगात: नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया लोकार्पण, प्रत्येक ग्राम सभा को मिलेंगे ₹10 लाख

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया गया, जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है। मृतकों में सभी स्थानीय हैं। गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो हरिद्वार में अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात उसी वाहन से वापस घनसाली लौट रहे थे।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना गया। चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया कि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उच्च उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोतवाली के समीप डिप्टी रेंजर के घर पांच लाख की डकैती! पढ़ें कितना सोना चांदी और नगदी ले गए*! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

दुर्घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। इस घटना पर सीएम पुष्कर धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें