Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: गांव की सरकार का हुआ शपथ ग्रहण समारोह! पढ़ें ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/हल्द्वानी/भीमताल। उत्तराखंड में ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोहों की श्रृंखला चल पड़ी है। इसी के तहत शुक्रवार को हल्द्वानी ब्लॉक में भी शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS

भीमताल में डॉ हरीश बिष्ट ने अपनी टीम के साथ शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि जनता के सपने साकार करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधायक के सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन*! पढ़ें दुखद समाचार...

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें शपथ एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा दिलाई गई।

इसके बाद उप जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के साथ सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोगों ने अपने प्रतिनिधियों का तालियों और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया और कहा कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलना और क्षेत्र का समग्र विकास करना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ब्लॉक के बोर्ड की पहली बैठक तीस अगस्त को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *माँ हाट कालिका मंदिर में संगठन का अनुष्ठान*! पढ़ें : क्या है जनता की मांग...

जिसमें आगामी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा।जनता ने भी इस अवसर पर अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा जताते हुए विकास कार्यों की उम्मीदें व्यक्त कीं। शपथ ग्रहण का यह अवसर हल्द्वानी ब्लॉक के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों के कई समर्थक भी खंड विकास कार्यालय का नजारा देखने पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें