Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: अब मरीजों की बेड में हर रोज बिछेगी नई चादर! पढ़ें डेंगू की रोकथाम को लेकर मंत्री ने क्या दिए निर्देश… देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । स्वास्थ्य मंत्री डॉ॰ धन सिंह रावत ने मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में कुमाऊं मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS

मंत्री डॉ॰ रावत ने बताया कि चिकित्सा विभाग में राज्य सरकार तीन अहम बदलाव करने जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा कर आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

108 एम्बुलेंस सेवा का रिस्पॉन्स टाइम 15 मिनट किया जाएगा और सभी जिला तथा उपजिला चिकित्सालयों में प्रत्येक दिन मरीजों के लिए बैड पर नये रंग की चादरें बिछाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के रुकने की भी व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 18 से 20 हजार ओपीडी पर्चियां बनाई जा रही हैं और आयुष्मान योजना के तहत लगभग 15 लाख लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० हरीश पंत, ने बैठक में बताया कि बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन लगभग 13 वर्ष पुरानी हो चुकी है और नई मशीन की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

उन्होंने यह भी बताया कि बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 4,000 ओपीडी पर्चियां बन रही हैं।चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों के अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए 10-10 बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 200 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले माह तक पूरी कर ली जाएगी, जिससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

बैठक में मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ० अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, शंशाक रावत, राहुल झिंगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० हरीश पंत, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ० अरुण जोशी तथा कुमाऊं मंडल के सभी सीएमओ उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें