

देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता को वनाधिकार कानून 2006 के तहत राजस्व गांव घोषित किए जाने की कवायद शुरू करते हुए आज मुख्य सचिव सहित कई महत्वपूर्ण अधिकारियों से लंबी बातचीत की है।
मुख्य सचिव को प्रेषित ज्ञापन में विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव बनाए जाने की मांग की है। इधर हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन को विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने दूरभाष पर बताया कि बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव बनाए जाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा जो पत्रावली वन विभाग को चली थी उसे राजस्व विभाग को प्रेषित किया जा रहा है और जल्द ही राजस्व गांव की पहल तेज होगी। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर धामी सरकार ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के लिए सीएम घोषणा में इसे शामिल किया गया है जो सबसे बड़ी सफलता है।
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा जल्द ही जनता से किए गए वायदे पूरे होंगे यह उम्मीद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा तीन साल से उनका लगातार प्रयास चल रहा है और सीएम पुष्कर धामी सरकार भी इसे सैद्धांतिक रूप से सहमति दे चुकी है इसी के तहत सीएम घोषणा में इस मांग को रखा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता:- बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बीच शादी में मांगा दहेज! मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं