Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: घास काट रही महिला पहाड़ी से गिरी, मौत! पढ़ें बागेश्वर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। यहां कपकोट क्षेत्र के कनलगढ़ घाटी के ग्राम कन्यालीकोट में रविवार को घास काटने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी मिली है कि हादसे में 48 वर्षीय परुली देवी पत्नी भूपेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

बताया जाता है कि परुली देवी जंगल में घास काट रही थीं, इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा यइस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें