Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breeking news*बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 179 लोगों ने सीधा लाभ उठाया*! पढ़ें : कोटाबाग अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग / हल्द्वानी । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कोटाबाग की न्याय पंचायत डोला के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा की गई । शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।* शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचंाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को लाभ पहुॅचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के आसपास लोग सीवर मिला पानी पीने को मजबूर*! ब्लॉक प्रमुख ने मारा छापा तो खुली जिम्मेदार महकमे की पोल! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...vdo

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई।

शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में लगभग नागरिकों द्वारा 179 सीधा लाभ उठाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत मनीषा जंतवाल, ग्राम प्रधान डोला गोपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य खस्टी देवी ग्राम प्रधान बांसी प्रकाश बिष्ट ग्राम प्रधान रियाड महेश कांडपाल ग्राम प्रधान बाघनी हरीश बधानी ग्राम प्रधान जलना दीपा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य बाघनी सुनील बधानी ग्राम प्रधान तलिया चंद्र प्रकाश सनवाल एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, खण्ड विकास अधिकारी स्वेता सैनी साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में ईडी की दस्तक भर से आया भूचाल*! पढ़ें~~ क्या कह रहे हैं आम लोग...

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें