Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: विवादित बोल! मंत्री के पुतले की अस्थियां गंगा में विसर्जित! पढ़ें क्या उठ रही मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के पुतले की अस्थियां आज गंगाजी में प्रवाहित की गई इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता अंकित बिजलवान ने कहा की एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री कहते हैं की पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी यही के लोगों के काम आएगी और यह उत्तराखण्ड का दशक है ।

ADVERTISEMENTS

लेकिन उन्हीं के मंत्री जो कि सदन में पहाड़ के लोगों पर ही बड़ा सवाल कर रहे हैं। पहाड़ में कौन है ? सब राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग पहाड़ में है! आज यह सवाल हर एक पहाड़ी को स्वयं से पूछना चाहिए क्या सही मायने में जो उत्तराखंड नव राज्य का निर्माण पहाड़ के लोगों ने, हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादतें देकर इस राज्य का निर्माण करवाया ?

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सहपाठियों ने अतिथि शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पं कपिल शर्मा जौनसारी का कहना है की यदि प्रेमचंद अग्रवाल अगर उत्तराखंड के लोगों से सार्वजनिक माफ़ी नहीं मांगते है तो इसका खामियाजा इन्हे विधानसभा चुनाव में भरना पड़ेगा जौनसारी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मांग की है की ऐसे लोगों की विधानसभा सदस्यता रद कर देनी चाहिए व पार्टी से भी हटा देना चाहिए।

जिससे की पार्टी की छबि ख़राब ना हो, दिनेश थपलियाल ने कहा की यह राज्य हमारे पूर्वजों के संघर्षों से बना है जिसमें हमारे पहाड़ के बुजुर्ग,माताएं-बहनें और नौजवान जब मुलायम सिंह यादव की तानाशाही सरकार के सामने पहाड़ की तरह सीना ताने खड़े हो गए थे।

जिससे लखनऊ तक हलचल मची थी।अशोक पाण्डेय व रुपेश बुडलाकोटी ने कहा की आज यह प्रश्न हम सभी को स्वयं से पूछना चाहिए कि क्या असल में हमारे पूर्वजों का संघर्ष इन चाटुकार नेताओं के फ़ायदे के लिए था जो कि अपनी चाटुकारता के लिए एक पहाड़ विरोधी बोलने वाले के खिलाफ खड़े न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी कुमाऊं की उम्मीदें: जमीन खाली होते ही बिछेंगी 17 नई रेल लाइनें, दौड़ेगी वंदे भारत

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित अशोक जोशी व गौरभ भट्ट ने कहा की सवाल पहाड़ियों का भी होना चाहिए जब सुविधा न मिल पाए तो पहाड़ी लोग अपने पहाड़ के लिए लड़ता है जब पहाड़ कांपता है तो यही पहाड़ी अपने पहाड़ के साथ साथ देश के लिए लड़ता है।

उत्तराखंड के लोगों ने कभी भेदभाव नहीं किया इस मोके पर अंकित बिजलवान , अशोक पाण्डेय, प्रिंस बुलाकोटी, गौरभ थपलियाल, आशीष भट्ट, दीपक जोशी चेतन पं कपिल शर्मा जौनसारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें