

नैनीताल। सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम की चेतना जगाई, बल्कि आज भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र आज डिजिटल माध्यमों से और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में पत्रकार अनेक विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से सूचना संप्रेषण का कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि हिन्दी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनती रहेगी और भावी पीढ़ी को संवेदनशील तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहयोग करती रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *विधानसभा स्तरीय ‘विधायक चैंपियन ट्रॉफी-2026’ खेल प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम भीमताल में विधिवत उद्घाटन*! पढ़ें~ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलिकोट प्रदूषित पानी को लेकर कई अधिकारी नपे*! पढ़ें~ ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को किट वितरण शुरु*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…