Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता:-दिन-दहाड़े संजय नगर निवासी महिला के मकान में चोरों ने लाखों के जेवरात एवं नगदी पर किया हाथ साफ … पुलिस मौके पर….

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। घर से 3 घंटे के लिए पड़ोस में नामकरण संस्कार में शामिल होने गई महिला के मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी चोरी करके पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल उत्पन्न कर दिया। उक्त महिला का पूरा परिवार महानगरों एवं विदेश में नौकरी करता है।

ADVERTISEMENTS

निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय में घर से कुछ दूरी पर नामकरण में अपने जेठ के यहां गई महिला की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर में लगे लगभग आधा दर्जन ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा...संक्रामक रोग की आहट...

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजयनगर द्वितीय गांव में निवास करने वाली पार्वती कोरंगा के पति प्रताप सिंह कोरंगा दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि उनके दो बेटे जिसमें एक बेटा विदेश बहरीन में है, जबकि दूसरा बेटा जयपुर में कार्यरत है, महिला बिंदुखत्ता में अकेले ही रहती है, आज प्रातः 11 बजे वह गांव में ही रहने वाले अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने घर में ताला लगा कर गई थी, दोपहर को 2:30 बजे जैसे ही वह वापस लौटी तो मुख्य द्वार समेत घर में लगे तमाम ताले तोड़कर अज्ञात चोर तब तक लॉकर के अंदर से लगभग साढे 13 तोला सोने के जेवरात एवं 45000 नगदी तथा अन्य कई एफडीआर निकाल कर ले गए थे, घर के भीतर चोरों द्वारा सामान को इधर-उधर फेंकने एवं जेवराज चोरी हो जाने से महिला संन्न रह गई, उसने तत्काल ही 112 में कॉल करके घटना की जानकारी दी, इसके बाद मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल एवं बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने घटना की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि उन्होंने चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें