Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: फायर सीजन में कैसे बचेंगे जंगल! पढ़ें नैनीताल अपडेट …

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने अवगत कराया कि वनाग्नि काल 2025 हेतु वन विभाग द्वारा शीतलाखेत मॉडल के अनुसार वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम एवं रणनीति तैयार कर कार्य किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में प्रमुख वन संरक्षक, (HOFF), उत्तराखण्ड, द्वारा भी आवश्यक निर्देश दिये गए हैं, कि दिनांक 1अप्रैल, 2025 के उपरान्त कोई भी व्यक्ति अपनी निजी नाप भूमि में उगी झाड़ियों,आडा एवं अन्य निष्प्रोज्य / ज्वलनशील सामग्री के निस्तारण हेतु आग नहीं लगायेंगे।

इस हेतु वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया (Forest Survey Of India) की साईट पर नियमित रूप से प्रतिदिन निगरानी भी रखी जा रही है तथा वर्षामापी यंत्रों तथा मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के आधार पर वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील वन क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सरकार के चार साल बेमिसाल पर सीएम पुष्कर धामी को दीपेंद्र कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें ताजा अपडेट...

तथा विभाग द्वारा Forest Fire App 3.0 में अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय ग्रामीणों/यन पंचायत सरपंचों एवं स्थानीय ग्रामीणों को जोड़ा गया है तथा एप्प के माध्यम से बहुत ही न्यून समयान्तर्गत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

वन विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों/ विश्वविद्यालयों एवं सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों में वनाग्नि काल में वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं व्यापक रणनीति एवं प्रचार प्रसार हेतु संस्थानों के प्रमुखों के साथ गोष्ठी एवं समन्वय स्थापित कर वनाग्नि के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया गया है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि नैनीताल वन प्रभाग, अन्तर्गत वनाग्नि काल 2025 में वनाग्नि के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कुल 70 क्रू स्टेशन स्थापित किये गये हैं, जिनमें प्रत्येक क्रू स्टेशन में चार-चार फायर वाचरों की तैनाती की गई है।

प्रभाग द्वारा विगत वनाग्नि काल 2024 में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों को जी० आई० एस० मैपिंग की गई है एवं संवेदनशील वन क्षेत्रों/मोटर मार्गों के समीप विभाग द्वारा वनाग्नि के सम्बन्ध में चेतावनी बोर्ड स्थापित किये गये हैं।

नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल द्वारा वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील मोटर मार्गों / राष्ट्रीय मागाँ आदि में फायर मोबाईल फायर टेण्डर की तैनाती की कार्यवाही की गई है। वनाग्नि काल 2025 में वनाग्नि के सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *(पीएनजी) सुविधा वाले क्षेत्र में नहीं मिलेगा (एलपीजी) सिलेंडर! पढ़ें गैस को लेकर नया फरमान...

वनाग्नि की विभिषिका के मद्देजनर विभाग द्वारा माह अक्टूबर, 2024 से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा प्रभाग द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से वृहद स्तर पर वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने अवगत कराया कि दिनांक 19 दिसम्बर, 2024 को जिला स्तर पर गठित जिला वनाग्नि समिति की सम्पन्न बैठक में वनाग्नि काल 2025 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिला वनाग्नि प्लान 2025 को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित भी किया जा चुका है एवं ब्लॉक स्तर तथा ग्राम पंचायत/ वन पंचायत स्तर पर वनाग्नि समितियों का गठन भी किया जा चुका है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने इस संबंध में आम जनता से भी अपील की है कि वह वनाग्नि से रोकथाम हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें