Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न! पढ़ें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी अपडेट…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना की उपस्थिति में नैनीताल कलेक्ट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में पंचायत निर्वाचन कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS

रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। सॉफ्टवेय में जिले के कार्मिकों की डाटा फीडिंग की गई थी, जिनमें से प्रथम रेंडमाइजेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराए जाने हेतु कार्मिकों का रेंडम चुनाव किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की नियुक्ति हेतु रेंडमाइजेशन किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि जिले के सभी विकास खण्डों में निर्वाचन कार्यो को संपन्न कराए जाने हेतु कुल 7747 मतदान कार्मिकों की कंप्यूटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया था जिसमें से 2474 महिला कार्मिक भी शामिल थी।

जिले में निर्वाचन मतदान प्रक्रिया व कार्य को संपन्न कराए जाने हेतु रिजर्व सहित कुल 5235 कार्मिकों की आवश्यकता है जिसमें से 697 महिला कार्मिक भी शामिल हैं। जो द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में कार्य करेंगी। प्रथम रेंडमाइजेशन में 23% रिजर्व सहित कुल 1047 मतदान पार्टियां तैयार हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

एवं मतदान पार्टी में एक पीठासीन व 4 मतदान अधिकारी कुल 5 कार्मिक तैनात होंगे।उन्होंने अवगत कराया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में इन मतदान पार्टियों को विकासखंड तथा तृतीयरेंडमाइजेशन में बूथ आवंटित होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें