Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

चार गट्ठे पुआल 45 जानवर! जानवरों के लिए चारा तक नहीं! हाल ए गौशाला शिवपुरी बिंदुखत्ता! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। जिला स्तर पर गौशाला का धरातल पर जाकर निरीक्षण करने को टीम गठित की गई है जिसमें पशु चिकित्सक, जिला पंचायत, राजस्व विभाग सहित पांच विभागों की संयुक्त टीम बनी है है जो जनपद की सभी गौशाला में जाकर निरीक्षण करेगी और पशु की स्थिति देखेगी।

इसी अभियान के तहत आज बिंदुखत्ता शिव पूरी में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया। इसमें घोर अनियमितता मिली। भूसा स्टोर में भूसा नहीं था सिर्फ चार पांच गट्ठर पुआल के सहारे 45 जानवर यहां पल रहे हैं ।

संचालक से जब पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिला उलटा कई बहाने बनाने लगे। पशु भूख से चिल्ला रहे थे यह टीम ने स्वयं अपनी आंखों से देखा। लोगों का आरोप है कि संचालक तीन हजार हर पशु पालक से लेते हैं इसके बावजूद इनके लिए चारे की उचित व्यवस्था नहीं होती।

जांच टीम में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, लालकुआं तहसील, जिला पंचायत सहित पांच विभागों के अधिकारियों ने गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया और कई कमी पाई और संचालक से तत्काल पशु चारा गोदाम में रखने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

जांच को आई टीम से लोगों ने कहा हर गौशाला में जाकर निरीक्षण किया जाए जिससे पशुओं की हालत का पता चल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें