Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सुशासन सप्ताह! पढ़ें काम की खबर: धामी सरकार का असर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/नैनीताल। जिले में सुशासन सप्ताह 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग एवं समाज कल्याण आदि विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत चिकित्सा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में दिनांक 21 दिसम्बर2024 को 11 बजे से 2 बजे तक मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र हल्द्वानी मे दिव्यांगजनों की विशेष जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं जिले में लम्बित यू.डी. आई.डी. के आवेदन पत्रों के जांच के उपरांत भारत सरकार के पोर्टल पर अग्रसारित करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी केन्द्र में पंजीकृत ऐसे दिव्यांगजनों को शिविर में आने और यूडीआईडी के लम्बित दिव्यांगजनों को जांच हेतु शिविर में बुलाये जाने की कार्यवाही करेगें।

साथ ही समाज कल्याण विभाग और ग्राम्य विकास विभाग जनजाति बाहुल्य राजकीय इंटर कालेज, थारी में पीएम- जनमन योजनान्तर्गत शिविर का आयोजन कर छात्र / छात्राओं का विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगें, स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा विद्यालय में छात्र / छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण करेंगे।

बाल विकास विभाग द्वारा 100 छात्राओं को सेनेट्री नेपकिन का वितरण करेंगे। साथ ही संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुये प्रथम पांच विजेता को समाज कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें