Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का उद्घाटन! पढ़ें देहरादून अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी ने केद्रीय कृषि किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिव राज सिंह चौहान की उपस्थिति में देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS

हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का अंब्रेला ब्रांड है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

इसका उद्देश्य प्रदेश के पारंपरिक, जैविक एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है।

यह स्टोर प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की भावना को साकार करता है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा हमारी डबल इंजन सरकार स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और बाजार विस्तार में निरंतर सहयोग दे रही है।

नए स्टोर में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध, जैविक, स्थानीय उत्पाद जैसे हर्बल सामग्री, शहद, अनाज, हस्तशिल्प, परिधान व स्थानीय व्यंजन प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए हैं।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री का सीएम पुष्कर धामी ने साल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी प्रेम बल्लभ भट्ट का निधन, लालकुआं में शोक की लहर...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें