Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रूद्रपुर:-घटिया निर्माण पर महापौर का एक्शन, ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड… अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी:- महापौर

Ad
खबर शेयर करें 👉

घटिया निर्माण पर महापौर का एक्शन, ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड-शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण रूकवाया

ADVERTISEMENTS Ad

निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्तः मेयररूद्रपुर। नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर काम रूकवा दिया और ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

दशमेश नगर आवास विकास में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। गुरूवार शाम नाला निर्माण में पुरानी और घटिया ईटों का इस्तेमाल होने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर मेयर का पारा चढ़ गया । उन्होंने तुरंत काम रोकने के निर्देश दिये। महापौर ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि ठेकेदार ने इससे पहले जो नाले का निर्माण किया है उसमें भी घटिया स्तर की ईंटे लगायी हैं। जिस पर महापौर ने ठेकेदार का पूरा भुगतान रोकने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। साथ ही ठेकेदार मोहसिन और उसकी फर्म को भी ब्लैक लिस्टेड करने और नगर निगम में उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के भी निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि नगर निगम के जिस जेई की देख रेख में यह काम चल रहा था, उसकी भूमिका की भी जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस दौरान महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सीएम धामी ने मुहिम चला रखी है कई भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। नगर निगम में भी भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार पुराने और मनमाने ढर्रे पर चल रहे हैं वो सुधर जायें अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जायेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनका समय समय पर वह खुद निरीक्षण करेंगे और नगर निगम की टीम भी स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेगी। उन्होंने पार्षदों और वार्डवासियों से भी अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप होने चाहिए। ठेकेदारों से निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही उसकी समयसीमा की भी गारंटी ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *रेखा आर्या को देखने भावना पाण्डेय अस्पताल पहुंची*! पढ़ें~ क्या बोली...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें