Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Big Breaking :-पौड़ी आंधी तूफान से स्कूलों को पहुंचा नुकसान उड़ी छत.. बोले जिलाधिकारी… VIDEO

Ad
खबर शेयर करें 👉

पौड़ी

ADVERTISEMENTS Ad

आंधी तूफान से स्कूलों को पहुंचा नुकसान उड़ी छत।– जनपद पौड़ी में बीते रोज आई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। पौड़ी शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छत पर लगी चद्दरें टूट गई हैं, वहीं प्राथमिक विद्यालय चरधार की लोहे की छत भी तेज हवाओं की चपेट में आकर टूट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ, शासन स्तर पर तैयारियां तेज

चरधार विद्यालय में अध्ययनरत 12 बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पास में स्थित एक अतिरिक्त कक्ष में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां उनके पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि विद्यालय के मरम्मत कार्य के लिए 10 लाख रुपये की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा हो और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पठन-पाठन में कोई व्यवधान न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जनपद में हुई प्राकृतिक आपदा से जिन-जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, उनका आकलन किया जा रहा है। जहां भी नुकसान हुआ है, वहां की भरपाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। राहत कार्य लगातार जारी हैं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *एक साल में 85 %से अधिक प्रकरणों का निपटारा*! पढ़ें~ नैनीताल डीएम रिर्पोट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें