

लालकुआं। गौला नदी किनारे भू कटाव तेज होने से इंद्रा नगर में सर्वाधिक नुकसान हो रहा है! कई घर नदी की चपेट में आने वाले हैं! कई घरों के पास तक नदी ने खेतों को काट दिया है। इंद्रानगर में नदी किनारे के ग्रामीण खून के आंसू बहाने को मजबूर हैं! लोगों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के खिलाफ भी रोष व्याप्त है।लोगों का कहना है उनकी कई एकड़ भूमि मय फसल नदी में समा गई है और लगातार तटीय भागों में भू कटाव हो रहा है। तीन मंदिर का मैदान भी इस बार कटने लग गया है।

इधर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा है कि उनके प्रयास से जो ठोकर बनी हैं उनसे कई स्थानों पर कटाव रुका है। उन्होंने कहा जिन जगहों पर नदी भू कटाव तेज कर रही है वहां जल्द सर्वे करवाकर तटबंध बनाने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कुछ लोग मनगढ़ंत आरोप लगाकर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं जबकि पूर्व की सरकारों ने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा जो लोग आज हल्ला मचा रहे हैं उनकी सरकार में बिजली के कनेक्शन तक बंद पड़े थे और विकास तो रहा दूर। उन्होंने कहा जल्द राजस्व गांव घोषित किया जाएगा और तेजी से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री