Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (गौलापार) हल्द्वानी में सम्पन्न होने की तैयारी को लेकर बैठक! पढ़ें खेल जगत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार हल्द्वानी,नैनीताल में सम्पन्न होना है। समापन कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु पूर्व तैयारी बैठक शनिवार को गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के ऑडिटोरियम में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS

बैठक में समापन कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्था आवास भोजन पेयजल शौचालय,यातायात,पार्किंग के अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल गौलापार स्टेडियम परिसर में नियमित सफाई प्रकाश,पेयजल,सुरक्षा आगंतुकों के उचित बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नरीमन चौराहा गोलापुल होते हुए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक सड़क मार्ग में सफाई पेंटिंग व्यवस्था के साथ ही सड़क मार्ग में लगी पुरानी फटी होल्डिंग तत्काल हटाने के निर्देश एन एच तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल

उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग से ही मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल तक पंहुचेंगे,इस हेतु उक्त मार्ग को विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा, पर्यटन व ग्राम विकास विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग आदि व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को स्थलों को चिह्नित करते हुए तहसीलदार हल्द्वानी को इन सभी पार्किंग स्थलों में संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों में मोबाइल शौचालय की आवश्यकता है नगर निगम उन स्थानों में मोबाइल सौचालय शीघ्र स्थापित करें,साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विद्युत पोलों में पेंटिंग होनी है,यथाशीघ्र वह कार्य कर लिया जाय।

उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम स्थल में आम जनता की आसानी से पंहुच हो इस हेतु यात्रामार्ग उसी अनुसार तैयार किया जाय,ताकि आने वालों को बेहतर सुविधा वहॉं मिल सके। उन्होंने समापन कार्यक्रम के दौरान उचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सहपाठियों ने अतिथि शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समापन अवसर पर विभिन्न स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समापन कार्यक्रम को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु जिन भी अधिकारियों को जो दाईत्व व जिम्मेदारी सौपी जा रही है संबंधित अधिकारी अभी से उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,एसडीएम परितोष वर्मा,तुसार सैनी,उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें