Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

एडवेंचर कैंप में लिया प्रशिक्षण! पढ़ें क्यों जरूरी है साहसिक पर्यटन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/रामनगर। (जीवन जोशी) साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने को जनपद नैनीताल की जिला योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 7 दिवसीय बेसिक एडवेंचर कोर्स का आज समापन किया गया। ज़िला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि आज सभी को प्रमाण पत्र दिये गए। इसमें अनुसूचित जाति के आठ युवक एवं दो युवती भी शामिल हैं।

बताते चलें पहले नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल के सौजन्य से कई एडवेंचर कैंप होते थे लेकिन अब एडवेंचर कैंप सीमित होते प्रतीत हो रहे है! साहसिक पर्यटन व्यवसाय को भी खड़ा किया जा सकता है सिर्फ सोच को मुकाम तक पहुंचना चाहिए!

जनपद के रामनगर से लेकर नैनीताल लैंड एंड तक कई ऐसे स्थान हैं जहां एडवेंचर कैंप आयोजित हो सकते हैं भीमताल, घोड़ाखाल से विनायक कई स्पॉट हैं जिनमें एडवेंचर कैंप हो सकते हैं! नैनीताल में कई स्थान हैं जहां साहसिक पर्यटन को खड़ा किया जा सकता है!

इससे समय आने पर प्रशिक्षितों का लोगों को और सरकार दोनों को लाभ मिलेगा! आपदा प्रबंधन के समय साहसिक पर्यटन से जुड़े प्रशिक्षित लोग आपदा प्रबंधन में सहयोग भी कर सकते हैं इसलिए साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *भीमताल सहित कई झील किनारे चला सफाई अभियान! पढ़ें भीमताल अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें