Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पत्रकार राजीव प्रताप की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन! पढ़ें क्या बोले पत्रकार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तरकाशी के निर्भीक पत्रकार राजीव प्रताप की रहस्यमयी मौत ने पत्रकारिता जगत में भूचाल ला दिया है। 10 दिनों से लापता रहने के बाद उनका शव जोशीयाड़ा बैराज से बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS

जिस तरह उनकी कार अलग स्थान से मिली और शव बैराज में मिला, उससे शक की सूई सीधे साजिश की ओर घूम रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

राजीव प्रताप लंबे समय से भ्रष्टाचार की काली करतूतों का पर्दाफाश कर रहे थे। उनकी बेबाक कलम से कई प्रभावशाली लोग असहज थे।

अब उनकी संदिग्ध मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सच बोलना ही उनकी सबसे बड़ी “गलती” बन गई?पत्रकार संगठनों ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए न्यायिक जांच या सीबीआई जांच की मांग की है।

उनका कहना है कि यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की साजिश है।लोग पूछ रहे हैं—क्यों दस दिनों तक खोज में सुस्ती बरती गई?शव बैराज में और वाहन गांव के पास क्यों मिला?

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

किन लोगों को सच सामने आने का डर था? पत्रकारों का आक्रोश है कि यदि सरकार ने इस बार ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह संदेश जाएगा कि “सच कहना ही सबसे बड़ा अपराध” है। पत्रकारों ने सरकार से इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें