Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ग्रामीण बचत केंद्र में करोड़ों का घोटाला! पढ़ें कितने हुए गिरफ्तार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चमोली। यहां विकासखंड पोखरी के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में करोड़ों रुपये के सरकारी धन के गबन और वित्तीय अनियमितता का बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार चमोली पुलिस की सतर्कता और एसपी सर्वेश पंवार के निर्देशन में हुई गहन जांच के बाद इस घोटाले में पूर्व सचिव और लेखा सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय पुलिस ने इस प्रकरण को बड़े घोटाले के रूप में चिन्हित किया है, जिसमें ग्रामीणों के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर पैसे की निकासी की गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महामंत्र*! ...वित्तमंत्री

यह घोटाला वर्ष 2017 से 2023 के बीच ग्रामीण बचत केंद्र में अंजाम दिया गया। सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार की तहरीर पर थाना पोखरी में केस दर्ज किया गया है ।

जांच में पाया गया कि सेवानिवृत्त सचिव मोहनलाल और लेखा सहायक अमित सिंह नेगी ने ₹76.48 लाख की हेराफेरी की। इसी आधार पर IPC की धारा 406, 408, 409, 420, 467, 468, 471, 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

इधर एसपी सर्वेश पंवार ने इस प्रकरण की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की और स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच निष्पक्ष हो और किसी दोषी को बख्शा न जाए। पूछताछ व दस्तावेज जांच में उन्होंने खुद रुचि ली थी।

इस जांच टीम में अमित सैनी (पुलिस उपाधीक्षक, कर्णप्रयाग), विनोद चौरसिया (थानाध्यक्ष, गोपेश्वर), हरेन्द्र (हेड कांस्टेबल), नरेश पाल (हेड कांस्टेबल), प्रदीप कुकरेती (कांस्टेबल) शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पैंतीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*! पढ़ें : *रोजगार से जुड़ी अपडेट*...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अमित सिंह नेगी (30 वर्ष), ग्राम नौली, लेखा सहायक मोहनलाल (63 वर्ष), ग्राम नौटी, पूर्व सचिव दोनों को 15 जुलाई 2025 को गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकरण में अन्य अधिकारियों और लेखाकारों की भूमिका की भी जांच चल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पवांर ने कहा कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अपराध के खिलाफ चमोली पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की चर्चा भी जमकर हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें