

भीमताल। विकास भवन भीमताल सभागार में बुधवार को जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सरस मेले के आयोजन के संबध में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मेले के आयोजन की विभिन्न तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया कि आगामी 1 मार्च से 10 मार्च तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के एसएचजी समूह प्रतिभाग कर अपने उत्पादों से संबंधित स्टाल आदि लगाएंगे। सरस मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु कमेटी का गठन भी किया गया है। बैठक में एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि मेले में कुल 250 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे।
जिसमें उत्तराखंड से 117 एनआरएलएम महिला समूह सहित 74 स्टॉल अन्य राज्यों के लगाए जाएंगे। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…