Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: ०4 करोड़ 71 लाख 16 हजार रुपए की लागत से 28 जॉब में सड़क मरम्मत, सड़क निर्माण, सुधारीकरण गढ्ढा भरान सीसी मार्ग निर्माण! पढ़ें हल्द्वानी की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । नगर आयुक्त हल्द्वानी नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया की हल्द्वानी नगर क्षेत्रान्तर्गत सड़क मार्गो में गड्ढों में पैचवर्क का कार्य, डामरीकरण,सीसी मार्ग निर्माण, सड़क पुनर्निर्माण, सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार गतिमान है यह कार्य नगर निगम हल्द्वानी के साथ ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भी यह कार्य किए जा रहे हैं,जिनमें से अधिकांश स्थानों में कार्य पूर्ण हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने अवगत कराया कि विगत दिसंबर 2023 से जनवरी 2025 तक हल्द्वानी नगर निगम द्वारा नगर अंतर्गत 4 करोड़ 71 लाख 16 हजार रुपए की लागत से 28 जॉब में सड़क मरम्मत,सड़क निर्माण, सुधारीकरण गढ्ढा भरान सीसी मार्ग निर्माण के कुल कार्य 28 कार्य कराए गए। जिनमें से वर्तमान तक अधिकांश कार्य पूर्ण हो गए हैं शेष में कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी विभिन्न स्थानों में सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। मौसम अनुकूल होने पर डामरीकरण एवं हॉटमिक्स का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को गढ्ढामुक्त कार्य को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें