Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लालकुआँ:-हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित की संगोष्ठी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ न्यूज- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं द्वारा आयोजित संगोष्ठी में जनसरोकारों से जुड़ी खबरों पर अधिक ध्यान देने व पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां नगर पंचायत के सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि समाज में जन जागरूकता लाने एवं क्षेत्र के विकास में पत्रकारों का बहुत योगदान है। पत्रकारिता के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग एवं विभाग गुणवत्ता का ध्यान देता है। आज के समय में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। जब से सोशल मीडिया का व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है तब से पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक चुनौतियां बढ़ गई है। उन्होंने समय-समय पर युवा और नये पत्रकारों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

वही हल्दूचौड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता संवेदनशीलता के साथ की जानी चाहिए, खबरों में तथ्य एवं संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपक्षीय पत्रकारिता पर अधिक ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज समाज में सबसे अधिक विश्वास लोग अखबारों व मीडिया पर कर रहे हैं, जिसके अनुरूप पत्रकारों को भी समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करना होगा।

वही प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि जल्द ही पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा युवा पत्रकारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, पत्रकार राजेश नेगी, प्रकाश जोशी,, जीवन जोशी उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश बिसौती, बसन्त पांडे, अजय उप्रेती, गीता भट्ट, शानू, संजय जोशी, जीवन गोस्वामी, मुकुल आर्य, पंकज शर्मा, वैभवी भट्ट, हेम जोशी, हरीश पनेरु, दीवान सिंह बिष्ट और हरीश भट्ट सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजेंद्र पंत रमाकांत ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें