Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर के चौकीदार को कुचल डाला*! राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली रोड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बेरीपड़ाव। यहां गोरापड़ाव से हल्दूचौड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिर शनिवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत हो गया।

पुलिस ने उसे 108 सेवा से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में भी भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *एक साल में 85 %से अधिक प्रकरणों का निपटारा*! पढ़ें~ नैनीताल डीएम रिर्पोट...

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी किशन चौधरी (55) लंबे समय से मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रेशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में अपने बेटे के साथ वहीं रह रहा था। शनिवार को वह बेरीपड़ाव अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान लालकुआं की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशन चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल कोतवाली लालकुआं पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा, सड़क और खेल के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर

क्षेत्रवासियों का कहना है कि गोरापड़ाव से हल्दूचौड़ के बीच हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में रोष और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें