
देहरादून। आज उत्तराखंड से आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ़ करने में सीएम पुष्कर धामी कामयाब हो गए! प्रदेश मुखिया आप जोत सिंह के नेतृत्व में करीब एक हज़ार आप कार्यकर्ता आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं जिससे कह सकते हैं कि केजरीवाल का जादू यहां बुरी तरह दिल्ली को अलविदा कह दिया गया है!
आज सीएम पुष्कर धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा इस देश की जरूरत बन गई है इसलिए धर्म निरपेक्षता के नाम पर लोग गुमराह न हों और भाजपा में शामिल होकर मजबूत भारत और मजबूत उत्तराखंड के सपने को साकार करने का वीणा उठाए पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत किया जा सके।
इधर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पूर्व सहायक अभियन्ता सीएस पाण्डेय ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा पूरे देश में भाजपा जनता की पहली पसंद बन गई है इसलिए जनता को अपना भविष्य तय करने के लिए भाजपा ने प्लेट फार्म दिया है जिसकी अगुवाई पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस देश को नई दिशा देने का जो काम किया है उससे भ्रष्टाचारी एक जुट होकर नित नए सिगूफे छोड़कर देश को मुगल शासन से बाहर नहीं लाना चाहते!
सीएम पुष्कर धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा सभी का पार्टी में सम्मान है और सभी को मिशन 2024 की तैयारी में जुटना है। इस अवसर पर आप के नेताओं ने आप को अवसरवादियों का एक समूह बताया।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में कल से गूंजेगी लोकसंस्कृति की धूम, तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का होगा भव्य आयोजन
राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का रोमांच होगा महंगा, शुल्क में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव; महावतों व आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात
लालकुआं में आंचल का दूध हुआ महंगा, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम…