Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

कैलाश मेलकानी अध्यक्ष, कैलाश चौशाली महामंत्री बने! सीपीसी वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन! पढ़ें मजदूर नेता डीएन सुयाल की मृत्यु के बाद किसे क्या पद मिला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर वर्कर्स यूनियन का विधिवत चुनाव होने के बाद यूनियन का पुनर्गठन हो गया है जिसमें कैलाश चंद्र मेलकानी अध्यक्ष जबकि कैलाश चौसाली महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

बीती 13 फरवरी को हुए चुनाव के बाद आज सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें गौला रोड स्थित सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य गेट पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वर्करों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अध्यक्ष कैलाश चंद्र मेलकानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे और श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट के साथ वार्ताओं के माध्यम से उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण करने का काम करेंगे साथ ही मुख्य रूप से एग्रीमेंट से संबंधित ठेका श्रमिक व स्थायी श्रमिक तथा आकस्मिक श्रमिकों की सभी छोटी बड़ी मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....

वहीं महामंत्री कैलाश चौसाली ने कहा कि वह विगत कई वर्षों से महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे है और उन्हें नए ऊर्जावान अध्यक्ष से भी बहुत उम्मीदें हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिवंगत पूर्व अध्यक्ष डीएन सुयाल को स्मरण करते हुए एकजुटता का संकल्प लिया।

कार्यकारिणी में महेश चंद्र दुर्गापाल और अमन सुयाल उपाध्यक्ष, किशन सिंह बघरी एवं महेंद्र सिंह नेगी संगठन मंत्री, राजेंद्र गंगवार, कैलाश उपाध्याय संयुक्त मंत्री, संदेश कुमार सिंह व एमएन राय प्रचार मंत्री, डीके जोशी कोषाध्यक्ष, प्रमोद रॉय उपकोषाध्यक्ष, अजय नारायण मिश्रा कार्यालय मंत्री, मोहन सिंह नगरकोटी उप कार्यालय मंत्री निर्वाचित हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें