Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

अपराधी का न धर्म होता है और न कोई जाति! राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने की हल्द्वानी घटना में घायल कर्मचारियों से बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुई घटना में घायल महिला पुलिस कार्मिकों व नगर निगम के कर्मचारियों के लिए राज्य महिला आयोग सुरक्षा के सदैव तत्पर है। यह बात आज यहां

ADVERTISEMENTS

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कण्डपाल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी धर्मां के आवाम आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्हांंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

श्रीमती कण्डवाल ने कहा कि अपराधी, अपराधी होता है अपराधी का कोई धर्म नही होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बदनाम करने वालों को कभी माफ नही किया जायेगा। उन्होंने घटना में घायल महिला पुलिस कार्मिकों से कहा कि महिलाओं ने अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाया।

उन्होंने कहा महिला पुलिस कार्मिंक परिवार की जिम्मेदारियों को सभालते हुये आमजनता की परेशानिंयो को दूर करने में जुटी हई है। उन्हांने महिला पुलिस से कहा कि उत्तराखण्ड महिला आयोग सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ संगीता, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही महिला पुलिस एवं नगर निगम के कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोच ने लोकतंत्र में विश्वास को किया जगजाहिर*! पढ़ें : भारतीय राजनीति के पलटते पन्ने...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें