Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली से लेकर क्वारब तक 35 कि.मी. डीएम वंदना ने किया सड़कों का स्थलीय निरीक्षण! पढ़ें क्या दे दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आज बुधवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भवाली से लेकर क्वारब तक 35 किलोमीटर तक NH के अंतर्गत संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बरसात के सीजन में एन एच, लोनिवि समेत सभी विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही एन एच के कार्यों से ग्रामीणों के क्षतिग्रस्त होने वाले पैदल मार्गो को तत्काल रिस्टोर करने के निर्देश दिये जिससे स्थानीय लोगों को दिक़्क़त न हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भवाली रानीखेत रोड दूध डेरी के पास पुल का निरीक्षण किया। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण पुल की दीवार टूट रही गयी है। और कई हादसे भी हो गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग बनाने के निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों और क्रैश बैरियर का निर्माण 15 अग़स्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पाडली के पास खड़ी पहाड़ी में जिलाधिकारी ने सुरक्षा के लिए नई तकनीक के साथ बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। गरम पानी के पास हो रहे भूस्खलन हो और कार्य में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

उन्होंने एन एच के अधिकारियों को कार्य में हो रही देरी पर कॉन्ट्रैक्टर से स्पस्टीकरण लेने की बात कही। कहा कि सड़क किनारे पत्थर, मलवा आदि नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।इसके लिये विभाग अतिरिक्त मैन पॉवर और मशीन लगाकर जल्द से जल्द सफ़ाई कराना सुनिश्चित करे।

उन्होंने भवाली से क्वारब तक सड़क के गतिमान कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए जिससे कुमाऊं के अन्य जनपदों की और जाने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान ईंईं एन ऐच प्रवीण कुमार, एस डी एम विपिन पंत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें