Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

समूचे नैनीताल जनपद में जगह जगह अयोध्या अनुष्ठान पर हुईं पूजा अर्चना! पढ़ें कहां क्या हुआ…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। अयोध्या में श्री राम मंदिर के अनुष्ठान अवसर पर समूचे जनपद में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया। भवाली पौराणिक देवी मंदिर में अयोध्या में पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर, समस्त नगर वासियों ने सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं राम सतकीर्तन का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर में मातृशक्ति का हुजूम उमड़कर आया, अपने आराध्य भगवान श्री रामचंद्र जी को तरह तरह के भोग लगाएं गये ।भगवान श्री राम से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज मान रहा नगर के सभी नगरवासी मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे मंदिर को अन्यत्र किया स्थापित! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट...

इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या ने भी प्रतिभागी किया। नगर के सभी सनातन धर्म के अनुयायों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।भगवान श्री राम के नारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा।

नैनीताल में भी कई स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। हल्द्वानी में सांसद आवास पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। भीमताल में भी कई स्थानों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

लालकुआं में अखंड रामायण पाठ किया गया। बिंदुखत्ता के हाट कालिका मंदिर में भी आयोजन हुआ। वन देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई।

इमलीघाट शिव मंदिर में अनुष्ठान किया गया। घोड़ानाला, राजीवनगर, इंद्रानगर में भी शोभा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा कई स्थानों पर भगवान श्री राम भक्त सबद कीर्तन में अलमस्त नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "एक्स्पोनेंशियल स्कूल के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन"! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

हर घर झंडा फहराया गया और रात्रि में दीपोत्सव का आयोजन कर जोरदार तरीके से पटाखे फोड़े गए।

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर अनुष्ठान शुरू हुआ तो समूचे जनपद में भी भव्य आयोजन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें