Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया! पढ़ें कहां किसने फहराया तिरंगा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

जनपद नैनीताल। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। एशिया की नंबर वन पेपर मिल सी पी पी में सीईओ द्वारा झंडा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

ADVERTISEMENTS

भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने ब्लॉक में झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस और अपने विचार रखे गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन दिन बंद रहेगा बैंकों का कारोबार*! निपटा लें जरूरी काम! पढ़ें~ क्या है जानकारी...

नैनीताल। यहां डीएम कार्यालय में विधायक सरिता आर्य द्वारा झंडा फहराया गया।

बिंदुखत्ता। यहां शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावत नगर शिशु मंदिर में पूर्व विधायक नवीन दुम्का द्वारा झंडा फहराया गया।

सुशीला तिवारी स्कूल में प्रधानाचार्य हरीश जोशी ने झंडा फहराया। खुरियाखत्ता इंटर कालेज में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नन्दन दुर्गापाल और दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

ग्रेट मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल भरतपुर शांति पुरी में भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या इंटर कालेज तिवारी नगर में भी बालिकाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पार्वती सिजवाली ने बच्चों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

इधर विधायक डा मोहन बिष्ट ने सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। प्रेस क्लब में अध्यक्ष जीवन जोशी द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने भी घोड़ा नाला के एक निजी स्कूल में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें