Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Braking news:दुग्ध उत्पादकों को मृत पशुओं तक का मुआवजा नहीं दे रहा दुग्ध संघ लालकुआं, देंखे क्या आरोप लगाए उत्पादकों ने…VIDEO

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ से उत्पादकों को चाहे मुसीबत आने के बाद भी फूटी कौड़ी न मिले! लेकिन प्रचार प्रसार में लाखों के विज्ञापन जारी कर उत्पादकों की मेहनत के पैसों पर डांका डाला जाने का समाचार है। उत्पादकों से धरातल पर जाकर जब हाल पूछा तो दंग रहने वाले समाचार मिले हैं! हिन्दी साप्ताहिक दूरगामी नयन नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के कार्यों की धरातल से जनता को जानकारी देगा इसके लिए टीम तीसरी आंख धरातल पर जांच को निकल गई है!

ADVERTISEMENTS
YouTube player

हरेला में लाखों के विज्ञापन बिना सूचीबद्ध पोर्टलों में जारी किए गए फिर बड़े त्यौहार तो दिए जाने तय हैं! अनगिनत लोगों को विज्ञापन के नाम पर जनता का पैसा बांटा जा रहा है लेकिन जिनके जानवर मर गए उन उत्पादकों के लिए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के पास फूटी कौड़ी नहीं है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं के लोकप्रिय गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सीएम और राज्यपाल*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

खत्ता क्षेत्र से सबसे सस्ता दूध संघ को मिलता है इसके बावजूद उत्पादकों को मदद नहीं की जा रही है और उत्पादक आरोप लगा रहे हैं कि उनको संघ ने फूटी कौड़ी नहीं दी। नैनीताल दुग्ध संघ के वर्तमान अध्यक्ष कार्यकाल में उत्पादकों को मदद नहीं प्रचार प्रसार वाले पोर्टलों को गले लगाकर अपना प्रचार करने के आरोप लगने लगे हैं! उत्पादकों के तीन जानवर जलकर मरने के बाद भी उसे फूटी कौड़ी नहीं मिलना मुकेश बोरा के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि कही जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी!

उत्पादको की मदद के लिए पैसे नहीं संघ की एजीएम संघ में न करके हिल स्टेशन के होटलों में हो रही है जबकि पूर्व में संघ परिसर में ही एजीएम होती रही है लेकिन इस दौर में एजीएम होटलों में हो रही है अनगिनत वाहनों को लगाकर पैसे की फिजूल खर्ची के चर्चे होने लगे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गेठिया-कुरियागांव की राह आसान* ! ब्लॉक प्रमुख *डॉ. हरीश सिंह बिष्ट* ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का किया स्थलीय निरीक्षण! पढ़ें- भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उत्पादक से लेकर भ्रष्टाचार रोकने की सजा पा रहे लोगों से दूरगामी नयन की टीम सीधे मुलाकात कर संघ की सच्चाई को उजागर कर सरकार को पूरी जानकारी देगी और उत्पादक के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का कितना लाभ मिल रहा है ये भी उत्पादकों से जानकारी ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें