Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता :- पड़ोसी पर लगाया जादू–टोना करने का आरोप ,लालकुआं कोतवाली में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा….पढ़े पूरा मामला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। विज्ञान ने भले ही काफी तरक्की कर दी हो, और हम चांद और मंगल ग्रह पर जाने के सपना संजों रहे हो, परंतु आज भी झाड़ फूंक एवं जादू टोने को मानने वाले लोग समाज में मौजूद है, इस तरह का एक ताजा मामला निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में आज देखने को मिला है, जादू टोना करने का आरोप लगाकर एक पक्ष पहले कोतवाली लालकुआं पहुंचा, उसके बाद दूसरा पक्ष भी पहुंच गया, तथा कोतवाली में बहस के बाद दोनों पक्षों को समझाने में पुलिस को घंटों लग गए, बाद में आरोपी द्वारा माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपित किशोर, पुलिस तलाश में जुटी
Ad

ग्रामीणों ने बताया कि बिन्दुखत्ता
इंदिरा नगर प्रथम निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि उसने उनके घर में जादू टोना करने के उद्देश्य से एक सप्ताह पूर्व खिचड़ी फेंक दी, इस घटना के बाद से उनके परिवार की एक महिला अत्याधिक बीमार है, साथ ही यह भी आरोप लगाया कि खिचड़ी फेंकने वाली घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यह सब मनगढ़ंत बातें हैं, उनके द्वारा खिचड़ी नहीं फेंकी गई जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें खिचड़ी फेंकने का दृश्य नहीं है, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने के बाद जब एक पक्ष नहीं माना तो जिस युवक पर खिचड़ी फेंकने का आरोप लग रहा था उसने माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें